नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा। फेज-3 पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों में शामिल 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहचान फन्नू उर्फ अजमेर अली निवासी जसवंत नगर इटावा के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। वह फरार चल रहा था। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह चलाता था। उसके खिलाफ इटावा और नोएडा में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.