कुशीनगर, दिसम्बर 21 -- पडरौना। अहिरौलीबाजार थाने की पुलिस ने चार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अमृत राज पुत्र लल्लन प्रसाद आर्य निवासी लेहनी नंबर दो थाना अहिरौली बाजार, यूपी गैगस्टर एक्ट के वारंटी बरजा दूबे उर्फ बृजमोहन दुबे निवासी पोखरभिण्डा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर व राकेश भारती पुत्र भागू भारती निवासी अगया थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर तथा पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी मुकेश पुत्र धर्मेन्द्र पासवान निवासी छोटा दहाउर थाना रामकोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, दरोगा शुभम कुमार भार्गव, अमीन अहमद, वंशनारायण गोंड, राजनारायन यादव, सिपाही संदीप यादव व मारकण्डेय यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.