बदायूं, दिसम्बर 24 -- कुंवरगांव। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त मुलू पुत्र हिकमत, निवासी ग्राम लाही फरीदपुर, थाना कुंवरगांव, को बदायूं-आंवला रोड पर गांव कासिमपुर के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ गोवंश अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार कौशिक ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...