मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- वर्ष 2001 में की हत्या के कारण लगे गैंगस्टर के मुकदमे में अभियुक्त सुरेन्द्र व नरेंद्र पुत्रगण समय सिंह निवासी ग्राम पार्टी थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को गैंगस्टर कोर्ट द्वारा चार-चार वर्ष के कठोर कारावास तथा दस- दस हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मंगलवार को न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट काशिफ शेख द्वारा अभियुक्त सुरेंद्र , नरेंद्र पुत्रगण समय सिंह को चार वर्ष के कठोर कारावास तथा Rs.दस-दस हजार से दंडित किया। अभियुक्त समय सिंह की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। इस मुकदमे की प्रभावी पैरवी विशेष लोक अभियोजक गैंगस्टर कोर्ट दिनेश सिंह पुंडीर व राजेश कुमार शर्मा द्वारा की गई। वाद की प्रभावी पैरवी में पैरोकार चरथावल कुलदीप कुमार तोमर का विशेष सहयोग रहा। बता दें कि घटना गत 20 अक्टूबर 2001 की है। ग्राम पावटी खुर्द निवासी व...