आगरा, अप्रैल 25 -- गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी नेत्रपाल निवासी फुलवारा थाना चिकसाना जिला भरतपुर राजस्थान को कोर्ट ने दोषी पाया है। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत ने आरोपी को चार वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं इसी मामले में तीन आरोपियों का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजन अधिकारी सतेंद्र पाल सिंह ने वादी, विवेचक समेत अन्य गवाह और घटना से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए। तत्कालीन थाना प्रभारी सिकंदरा व वादी राजेंद्र सिंह ने थाने में 26 जुलाई 1996 में मुकदमा दर्ज कराया था। नेत्रपाल एवं तीन अन्य पर संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के लिए चोरी, लूट, नकबजनी जैसे जघन्य अपराध कर जनता में भय उत्पन्न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.