हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। तीनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार की शाम को ओमनगर गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ओमनगर गांव के बाहर से कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी सोनू, सागर और गौतम को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी ने बताया कि तीनों आरोपी भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित होकर गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। तीनों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुल...