आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सरगना को गिरफ्तार किया है। गैंग लीडर अनवर सरायमीर थाने के डंडवा मुस्तफाबाद का निवासी है। पुलिस अभिलेखों एवं विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध ढंग से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, शासकीय संपत्ति चोरी एवं आयुध अधिनियम से संबंधित सात अभियोग पंजीकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...