कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की निगरानी एवं सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार के नेतृत्व में थाना बरवापट्टी पुलिस द्वारा न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट कुशीनगर से प्राप्त कुर्की का आदेश अन्तर्गत तरयासुजान थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र डोमा निवासी जगदीशपुर थाना सेवरही की 50 हजार की संपति कुर्क की गयी। इस कार्रवाई में एसओ दिनेश कुमार, एसएसआई संजय सिंह, सिपाही रामप्रकाश यादव, कमलेश कुमार, अमित कुमार, महिला सिपाही प्रीती सोनकर एवं रश्मि यदव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...