फिरोजाबाद, नवम्बर 18 -- फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट से संबंधित गैंग लीडर की लाखों रुपये कीमत की अचल संपत्ति कुर्क की। थाना मटसेना के क्षेत्र सकेरा निवासी अखिलेश उर्फ अखलेश पुत्र शम्भूदयाल हाल में केदारी कॉलोनी जसलई रोड शिकोहाबाद में रहता है। थाना मक्खनपुर पुलिस ने मंगलवार को उसकी 16,57,548 रुपये (कुल 16 लाख 57 हजार पाँच सौ अड़तालीस रुपये) की अचल संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 14(1) यूपी गैंगस्टर एवं समाज विरोधी गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत कार्यवाही की। गैंगस्टर एक्ट में नामजद गैंग लीडर अखिलेश उर्फ अखलेश पुत्र शम्भूदयाल व उसके साथियों ने फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाकर धांधली कर, अवैध वसूली, ठगी, दस्तावेज फर्जीवाड़ा कर भारी मात्रा में अवैध धन अर्जित कर चल अचल संपत्तियां खरीद...