नई दिल्ली, फरवरी 12 -- पंजाब में गैंगस्टरों की कमर तोड़ने के लिए मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार-2' के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले 72 घंटों में वांछित अपराधियों से संबंधित 8278 ठिकानों पर छापेमारी की। इस ऑपरेशन के दौरान पूरे राज्य में कुल 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 3260 को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार-2 शुरू किया गया था। पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं। डीजीपी ने कहा कि 'गैंगस्टरां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.