प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- कुंडा। हथिगवां थाने में राम लक्षन सरोज निवासी पथरियापुर थाना नवाबगंज प्रयागराज के खिलाफ गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता निवारण समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। उसे पुलिस ने गैंगलीडर भी घोषित किया है। अंतरजनपदीय आरोपी प्रेम पाल निवासी टेंवा, मंझनपुर कौशाम्बी के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार चल रहे दोनों आरोपियों को दरोगा प्रिंस तिवारी की टीम ने जहानाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.