संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा काटने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि गुरुवार की शाम उसकी बेटी खेत में चारा काटने गई थी। उसी दौरान दो लड़कों ने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार को छापेमारी कर नामजद अमन कुमार उर्फ गोलू, हिमेश कुमार उर्फ लराहे को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया गया है। वहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.