मऊ, जनवरी 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रानीपुर पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी। फतेहपुर बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस चकिया बाजार से आगे सन्त रविदास मन्दिर से 100 मीटर सुल्तानीपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंची। यहां से विगत दो दिन पूर्व नाबालिग से हुए गैगरेप में आरोपी तीनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...