मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीन दिन पूर्व एक नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस टीम ने गुरुवार को एक नाबालिग आरोपित को दबोच लिया। जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। वहीं मामले के पर्दाफाश के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक पड़ोसी युवक के साथ बाहर गई थी। इस दौरान बहला-फुसलाकर पड़ोसी समेत दो अन्य युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया था। गैंगरेप के मामले में बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। साथ ही साथ पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.