गिरडीह, फरवरी 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप मामले में घटना के छह दिन बाद भी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। गिरिडीह पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ते राजनीतिक दबाव भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। घटना को लेकर शनिवार को हजारीबाग के डीआईजी हरलाडीह पहुंचकर जांच पड़ताल की समीक्षा की। अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है। बताया जाता है कि हरलाडीह में जतरा मेला घूमने आई दो नाबालिक बच्ची के साथ बीते रविवार देर रात सुनसान इलाके में गैंगरेप की घटना घटी थी। शर्मनाक घटना से क्षेत्र के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी बात है कि घटना के लगभग छह दिन बीतने के बाद भी मामले का उदभेदन नहीं हो पाया है। ...