मऊ, फरवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार को मड़इयाघाट तमसा नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। चार दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मुहल्ले में गैंगरेप की घटना हुई थी। मामले में पीड़िता की मां ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त अंशु उर्फ आशुतोष कुमार निवासी निजामुद्दीनपुरा और अभिषेक उर्फ टीमालू निवासी मुहल्ला माता पोखरा शीतला मंदिर थाना दक्षिण टोला के रूप में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.