कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर भोला चौराहे के पास गुरुवार की शाम मिले किशोरी के शव के मामले में साफ हो गया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई थी। सनसनीखेज वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से जख्मी आरोपियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उनका चालान किया जाएगा। कड़ा धाम क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी चार सितम्बर को मजदूरी के रुपये लेने के लिए बंशी का बाग जाने की बात कहकर घर से साइकिल से निकली थी। शाम को सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर भोला चौराहा के समीप पोल्ट्री फार्म के पास झाड़ियों में उसकी लाश पड़ी मिली थी। पास में ही साइकिल पड़ी थी। शव नग्न हालत में था। इसे लेकर पुलिस के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.