लखनऊ, फरवरी 22 -- नाबालिग से गैंगरेप करने वाले आरोपी को रहीमाबा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि बीते वर्ष दस दिसंबर को थाना क्षेत्र में मेला देखने गई किशोरी को आरोपी रोहिणी कुमार बहला फुसलाकर कर भाग ले गया था। किशोरी के पिता ने आरोपी रोहिणी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। तब से आरोपी फरार चल रहा था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप की धारा बढ़ाई थी। तब से पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। रविवार भोर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करौंदी गांव निवासी आरोपी रोहिणी कुमार को गहदों गांव से अहिंडर गांव के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी को पक...