आरा, जून 5 -- पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर के हसन बाजार सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाला आरोपित आयर थाना क्षेत्र के रामकोशा का निवासी स्व. लालबाबू सिंह का पुत्र बबलू कुमार है। बबलू कुमार के सरेंडर करने के बाद हसन बाजार पुलिस ने राहत की सांस ली है। एएसपी सह एसडीपीओ केके सिंह के अनुसार तकनीकी जांच की प्रक्रिया युद्धस्तर पर की जा रही है। जेल में बंद आरोपितों को पुलिस गहन अनुसंधान के लिए रिमांड पर भी ले सकती है। मालूम हो कि पिछले दिन हसन बाजार के गांव से आयी किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने का मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी और तत्काल एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दो आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.