ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, जून 28 -- ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गे डेटिंग ऐप 'ग्राइंडर' के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने एक सप्ताह में दो घटनाओं को अंजाम दिया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूरजपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपियों को 130 मीटर रोड से गिरफ्तार किया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल निवासी दादरी, शिवम और यश निवासी ग्राम नया बांस, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता कस्बा दादरी, मोहित सिंह सोलंकी निवासी ग्राम धूममानिकपुर, अमन निवासी पियावली, सूरज सिंह निवासी खटाना धीरखेड़ा, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से 19,500 रुपये घटना में इस्तेमाल हुई बिना नंबर प्लेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.