गंगापार, नवम्बर 26 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के राजकीय बीज भंडार मेजारोड में रबी सीजन के लिए मटर, सरसों और मसूर के बीज के साथ-साथ गेहूं की एक उन्नत वैरायटी उपलब्ध है। गोदाम पर उपलब्ध गेहूं की वैरायटी पूसा 3226 है, जिसे लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीज गोदाम प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए आने वाले एक-दो दिनों में गेहूं की और वैरायटी का स्टॉक आने की संभावना है। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी राहत मिलेगी और समय से बुवाई करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...