बेगुसराय, नवम्बर 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के बरैठ गांव के समीप बुधवार को बदमाशों ने गेहूं लगे खेत को जबरन जोत कर फसल को बर्बाद कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित किसान चंद्रदीप साह उर्फ चानो खेत में पटवन कर रहा था। 14 कट्ठे से अधिक जमीन में जबरन फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पीड़ित किसान ने नीमाचांदपुरा थाना में आवेदन देकर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। किसान ने बताया कि पहले पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर गेहूं लगे खेत को जोतकर फसल को बर्बाद कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि फसल जोतकर बर्बाद की गयी है। मामले की जांच की जा रही है। विधिसम्मत कार्रवाई होगी।

हिंदी हि...