आगरा, जनवरी 29 -- फैक्ट फाइल- 24 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान जनपद में जनवरी माह में दिन के समय अधिकतम तापमान बढ़ने से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। रबी की फसल में गेहूं व मटर के उत्पादन पर असर पड़ेगा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। किसानों ने कहा कि जनवरी माह विगत पांच वर्ष बाद अधिकतम तापमान बढ़ा है। ढोलना के गांव वाहिदपुर के किसान पाती राम ने बताया कि दिन में गर्मी की वजह से मटर की फसल में दाना कमजोर होगा। मटर की फसल के लिए जनवरी माह में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहना चाहिए। सर्दी कम रहने से मटर की फसल का उत्पादन कम होगा। किसान पप्पू कहते हैं कि दिन में अधिकतम तापमान अधिक रहने से गेहूं व मटर दोनों फसलों का उत्पादन कम होगा। गेहूं की बाली व मटर की फली ...