बगहा, नवम्बर 20 -- मधुबनी। मधुबनी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित ई किसान भवन पर गुरुवार को गेहूं बीज न मिलने पर किसानों ने कृषि कर्मियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बीज देने में अनियमितता को लेकर कृषि कर्मियों पर किसानों ने आरोप लगाया। किसान नन्हे मिश्रा, कृष्णा सिंह, केदार यादव, महंत यादव, महातम राम, किशनदेव बिन, सहाना खातून,शांति देवी, फुलेना गुप्ता, रामबली यादव एवं राजमंगल गुप्ता ने बताया कि, हमलोग चार दिन से ई किसान भवन का चक्कर लगा रहे हैं। किसान भवन में गेहूं का बीज पड़ा हुआ है। परंतु हमलोग को नहीं मिल रहा हैं। किसानों ने बताया कि, बीज देने में कृषि कर्मियों द्वारा अनियमितता बरता जा रहा हैं। कुछ लोगों को बीज दिया जा रहा हैं तो कुछ को परेशान किया जा रहा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.