सहरसा, दिसम्बर 18 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों के किसानों का कृर्षि विभाग से अनुदानित दर पर गेहूं का बीज खरीदकर खेत में बुआई करने के बाद अंकुरण नहीं आने से किसान पूरी तरह मायूस है। जिसकों लेकर किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर बीज कंपनी पर कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग किया है। कांप पश्चिमी पंचायत के किसान मनीष कुमार, सुभाष चन्द्र यादव , कुनाल यादव, तीरी पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी नारायण यादव,श्रवण यादव, चन्द्रकिशोर यादव, अशोक यादव, जयप्रकाश यादव, प्रकाश यादव समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि हमलोगों कृर्षि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर संबंधित दुकान से गेहूं का बीज खरीद कर खेतों में बोए थे। लेकिन 10-12 दिन हो जाने के बाद भी बीज में अंकुरण नहीं आया है। जिसके बाद दुबारा बोने की स्थि...