अमरोहा, अप्रैल 25 -- रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने गेहूं निकासी के कुछ देर बाद फांसी लगाकर जान दे दी। बिना कानूनी कार्रवाई शव का दफीना कर दिया गया है। परिजन सुसाइड का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी 45 वर्षीय किसान ने गुरुवार शाम गेहूं फसल की निकासी कराई थी। गेहूं उठाने के बाद वह घर ले आया। इसके बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो किसान के कमरे का दरवाजा लगा हुआ था। काफी शोर मचाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ा कर देखा गया। भीतर का नजारा देख परिजनों की चीख निकल गई। किसान का शव फांसी के फंदे पर लटक करहा था। चीख पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। बिना कानूनी कार्रवाई शव का दफीना कर दिया गया। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.