सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत फरवरी माह के लिए गेहूं एवं चावल के वितरण स्केल में परिवर्तन किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि अपर आयुक्त के निर्देशानुसार अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को परिवर्तित मात्रा के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को अब प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल मिलेगा, जबकि पहले गेहूं 14 किलोग्राम और चावल 21 किलोग्राम दिया जाता था। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट गेहूं की मात्रा दो किलोग्राम से घटाकर एक किलोग्राम तथा चावल की मात्रा 3 किलोग्राम से बढ़ाकर 4 किलोग्राम निर्धारित की गई है। डीएसओ ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थी फरवरी माह का राशन संबंधित उचित दर की दुकान से...