लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढ़ुआ थाने के भवनियापुरवा गांव में घर में फैले गेहूं खा रही बकरी का उलाहना देने से चिढ़े बकरी मालिक ने बगौड़ी से वार कर दिया। इससे किशोरी की उंगली कट गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भवनिया पुरवा गांव के इसरार अली के घर गेहूं धोकर सूखने के लिए फैलाया गया था। उसके पड़ोसी अहमद की बकरी बार-बार आकर गेहूं खा रही थी। उसको हांकने के बाद वह फिर आ जाती थी। इस पर इसरार ने अहमद के घर जाकर अपनी बकरी बांधने को कहा। शिकायत पर अहमद व घर के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इसरार अपने घर चला आया। तभी वहां पहुंचे अहमद ने उसको पीटना शुरू कर दिया। बचाने दौड़ी इसरार की बेटी मेराजा की तरफ बगौड़ी चला दी जिससे उसकी उंगली कट गई। इसरार की तहरीर पर पुलिस ने अहमद और मेराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.