मुंगेर, जून 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का समय 15 जून को समाप्त हो गया। लेिकन मुंगेर जिले में किसानों से 10 फीसदी भी खरीद नहीं हो पायी। 1 अप्रैल से किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की जा रही थी। 13 किसानों से मात्र 9.100 टन की खरीद हो पायी। जबकि मुंगेर जिले को 1915 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। गेहूं खरीद में लक्ष्य से दूर रहने का मूल कारण कारण बाजार मूल्य अधिक होना बताया जा रहा है। किसानों से सरकारी दर पर गेहूं की खरीद के लिए जिले के 51 पैक्सों का चयन किया गया था। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित था। जबकि बाजार मूल्य 26 से 27 सौ रुपये प्रति क्विंटल रहा। बाजार मूल्य अधिक रहने से किसान सरकार की ओर से निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.