मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला सहकारिता पदाधिकारी राम नरेश पांडेय ने गुरुवार को गेहूं की सरकारी खरीद में लगे सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने गेहूं की सरकारी खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। खरीद की वर्तमान गति पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय 30 जून तक हर हाल में लक्ष्य को प्राप्त करने को कहा। इसके लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को भी जरूरी कदम उठाने को कहा। पैक्स अध्यक्षों ने खरीदारी की धीमी गति के लिए खुले बाजार को दोषी ठहराया। कहा कि किसानों को खुले बाजार में 25 सौ से लेकर 2550 रुपये प्रति क्विंटल घर बैठे मिल जा रहा है। जबकि उनको खरीद केंद्रों तक आने के बाद भी सरकारी दर से 2450 रुपये प्रति क्विंटल ही मिल पाता है। इस कारण किसान पिछले दो तीन सालों से सरकारी खरीदी से दूरी बनाए हुए हैं। गौरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.