कन्नौज, फरवरी 6 -- कन्नौज,संवाददाता। एमएसपी पर किसानों की रबी की उपज खरीदने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत जिले में एक मार्च से गेहूं की खरीद एमएसपी पर शुरू की जाएगी। इस साल कॉमन गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा किसानों को प्रति कुंतल 20 उतराई एवं छनाई मद में अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा, जिससे किसानों को वास्तविक रूप से बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गेहूं खरीद को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिले में कुल 35 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 9, पीसीएफ के 23 तथा एफसीआई के 3 केंद्र शामिल हैं। विकास खंडवार केंद्रों का वितरण किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जिले में 5, जलालाबाद व गुगरापुर में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.