पटना, मार्च 11 -- राज्य में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू हो रही है। जिला सहकारिता पदाधिकारी इससे पहले समितियों का चयन कर लें। कैश-क्रेडिट ऋण की पर्याप्त उपलब्धता हो, इसका ध्यान रखें। सहकारिता विभाग ने मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी को अग्रिम तैयारी का दिशा-निर्देश दिया है। विभाग ने कहा है कि पंचायत स्तर पर पैक्स, प्रखण्ड स्तर पर व्यापार मंडल के क्रय केन्द्रों पर भंडारण की व्यवस्था के साथ ही नमी मापक यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। माप-तौल यंत्र का नवीनीकरण कार्य, पंजियों का संधारण समेत सभी तैयारियां समय से पूरी की जाए। विभाग ने निर्धारित क्रय केन्द्रों पर बैनर पोस्टर लगाने का निर्देश दिया है ताकि किसानों को गेहूं खरीद से संबंधित सभी सूचनाएं प्राप्त हो सके। शिकायत निवारण या अन्य किसी समस्या के समाधान के लिए बैनर पोस्टर पर संबंधित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.