सिद्धार्थ, फरवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद के लिए किसानों के लिए पंजीकरण एवं अपडेट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गेहूं की खरीद 17 मार्च से 15 जून तक की जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की गई है। डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य रुपये 2585 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। गेहूं विक्रय करने के लिए नए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जबकि पिछले वर्ष विक्रय कर चुके किसानों को अपना पंजीकरण अपडेट करना होगा। भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिए और एनपीसीआई पोर्टल पर मैप होना अनिवार्य है। बताया कि किसान जनसुविधा केंद्र, सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.