पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। धान खरीद प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब सोमवार से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियों के क्रम में गेहूं पंजीकरण केंद्रों की स्थापना की गई है। किसान अपना पंजीकरण कराते हुए खरीद की प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिले में अक्टूबर से जनवरी तक धान की खरीद की प्रक्रिया के बाद तय लक्ष्यों को प्राप्त करने के बाद अब रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रक्रिया को शुरू करा दिया गया है। मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत क्रय केंद्रों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। इसमें पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस को केंद्र मंजूर किया गए है। कुल 103 जारी किए गए केंद्रों पर एक मार्च से खरीद की जानी है। लिहाजा अब डीएफएमओ विजय कुमार ने सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का पंजीकरण शुरू कराने का निर्णय किया है। सोमवार से यह प्रक्रिया वि...