समस्तीपुर, मार्च 22 -- समस्तीपुर, निसं। रबी विपणन मौसम 2025-26 में सरकारी स्तर से चयनित पैक्सों व व्यापार मंडलों (चयनित क्रय समितियों ) के जरिए निबंधित किसानों से जिले में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू है। सहकारिता विभाग के निर्देश पर यह तैयारी शुरू करायी गई है। डीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि पहली अप्रैल 2025 से जिले में निबंधित किसानों से निर्धारित मूल्य पर चयनित 237 चयनित क्रय समितियों से गेहूं की खरीद की जानी है। डीएम रोशन कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक 20 मार्च को हुई थी, जिसमें 237 पैक्सों व व्यापार मंडलों का चयन किया गया था। अपना गेहूं बेचने के लिए जिलेभर से 785 किसानों ने शुक्रवार तक पोर्टल पर अपना निबंधन कराया है। इस दौरान, पैक्सों व व्यापार मंडलों को अपने यहां गेहूं खरीद शुरू करने से पहले जरूरी तैयारी शुरू कर लेने को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.