लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- चपरतला, संवाददाता। नवीन गल्ला मंडी मैगलगंज में स्थित गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों को किसानों को क्रय केंद्रों की तरफ आकर्षित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है किसान गेहूं काट कर जहां सीधे मंडी ले जा रहा है। वहीं क्रय केंद्र प्रभारियों को टारगेट पूरा करने पसीने छूट रहे हैं। इसी क्रम में मैगलगज केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू की गई। गेहूं की आवक लाने वाले किसानों को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर किसान राधेश्याम राठौर, मनसुख लाल, क्रय केंद्र प्रभारी प्रफुल्ल दीक्षित तेजभान सिंह, लाल धर सिह सहित मंडी समिति का स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.