संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जी राम जी योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। योजना के अंतर्गत दर्शाए जा रहे कार्यों में धरातल पर कोई काम नहीं, लेकिन कागजों में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। बघौली ब्लाक क्षेत्र के एक दर्जन ग्राम पंचायतों में सड़क की पटरी, नाला सफाई कार्य, चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य कागजों में सिर्फ चल रहा जबकि हकीकत से कोसों दूर है। मजे की बात यह है कि इस समय गेहूं फसल सिवान में चारो तरफ देखी जा रही है। कागज में ऐसे में फसलों के सटे चकरोड पर मिट्टी कार्य और सड़क के पटरी मिट्टी कार्य सहित नाले की मिट्टी के खुदाई कार्य चल रहा है। सिर्फ मजदूरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.