बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- गेहूं के खेत में लगी आग, 50 बीघे की फसल राख हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के खंधे में शनिवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। गेहूं के खेत में अचानक आग भड़क गई, जिससे 50 बीघा से अधिक में लगी फसल जलकर राख हो गई। किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसान नीतीश, वीरू, अभय सहित अन्य ने बताया कि आग ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी के कारण लगी। देखते ही देखते खेत धधक उठा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.