काशीपुर, अप्रैल 23 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को दोराहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जिससे किसान की करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोराहा में समीप सुरेंद्र सिंह हुड्डा के गेहूं खेत में नाड़ में अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया जिससे सुरेंद्र सिंह के खेत के साथ में स्थित रविन्द्र सिंह के खेत में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग के विकराल रूप को देख लोगों घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग की टीम को दी, लेकिन सूचना के बाद भी तुम के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग की चपेट में आने से रविन्द्र सिंह के खेत लगी करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान रविन्द्र सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.