बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। नवजात शिशु का शव सड़क किनारे गेहूं के खेत में मिला है। शव काली पॉलीथिन में लिपटा हुआ था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर गांव का मामला है ग्रामीणों ने खेत में नवजात को पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया। उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...