सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- लंभुआ, संवाददाता। शुक्रवार की शाम गेहूं के खेत में महिला का कटा हाथ एवं पैर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की और बॉडी की तलाश में जुट गई। डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम ने भी शव की तलाश शुरू की। नवागत कोतवाली इंचार्ज के लिए महिला का शव मिलना बड़ी चुनौती बन गई। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बनकठवा गांव में गेहूं के खेत में शुक्रवार की शाम घास काटने गई एक महिला ने पॉलिथीन में बंधा हुआ महिला का कटा हुआ हाथ पैर देखा। तत्काल गांव में जाकर सूचना दी। महिला की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने काफी देर तक महिला का शव खोजने का प्रयास किया, लेकिन शव नहीं मिला। नवागत कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि महिला का अंग तीन से च...