बदायूं, मार्च 28 -- कस्बा के गौंतरा मोड़ पर गेहूं के एक खेत में गैस कटर सहित अन्य सामान पड़ा मिला। किसानों ने इसकी जानकारी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा म्याऊं के गौंतरा मोड़ के पास गेहूं के एक खेत में दो गैस कटर,सिलेंडर,पाइप समेत अन्य सामान मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह किसान जब अपने खेतों पर पहुंचे तो गैस कटर समेत अन्य सामान पड़ा देखकर भौचक्के रह गए। किसानों ने आननफानन में इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने गैस कटर समेत अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें कि पिछले दिनों कस्बा में चोरों ने एक सर्राफ की दुकान काटी थी। वारदात के बाद चोर एक गैस कटर भी मौके पर छोड़ गए थे। गैस कटर समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.