गोंडा, फरवरी 6 -- गोण्डा। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। मूल्य समर्थन योजना के तहत इस वर्ष किसानों से गेहूं 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। जिले के करीब पांच लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। शासन के निर्देश पर एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू की जाएगी। जिले में गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए जिले में छह एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। गेहूं खरीद की प्रभावी निगरानी के लिए एडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। क्रय केंद्रों पर तौल, भंडारण, बारदाना और भुगता...