नई दिल्ली, फरवरी 18 -- रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिशेज में से एक है नान। पनीर बटर मसाला और चाप जैसी ग्रेवी वाली डिशेज के साथ नान खाने का मजा ही कुछ और है। नान इतने टेस्टी लगते हैं हफ्ते में एक दो बार तो खाने का मन कर ही जाता है। ऐसे में सबसे बढ़िया है कि आप इन्हें घर पर ही बनाना सीख लें। अब टेस्ट के साथ-साथ थोड़ी सेहत का ध्यान भी रखना जरूरी है इसलिए मैदा वाला नान छोड़कर गेहूं के आटे से भी आप इसे बना सकती हैं। यकीन मानिए ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल। एकदम सॉफ्ट बनते हैं और फटाफट से आप इन्हें तवे पर ही बना सकती हैं। तो चलिए इंस्टाग्राम पर पॉपुलर हो रही एक रेसिपी आपके साथ साझा करते हैं, इसे जरूर ट्राई कीजियेगा।गेहूं के आटे से बनाएं एकदम सॉफ्ट नान घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल सॉफ्ट-सॉफ्ट नान बना...