देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया। क्षेत्र के सोंदा में शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल ने गेहूं की फसल की क्राप कटिंग कराई। अच्छी पैदावार देख उन्होंने किसान को प्रोत्साहित किया। एक हेक्टेयर में 47 कुंतल गेहूं की पैदावार आंकी गई है। क्राप कटिंग के माध्यम से गेहूं की औसत पैदावार का आंकलन किया जाता है और उसी से शासन को जानकारी भी दी जाएगी। क्राप कटिंग के लिए खेत व स्थल का चयन रेंडमली किया जाता है। दोपहर बाद अचानक डीएम सोंदा पहुंच गई। किसाना रामकेवल गुप्ता के गेहूं की फसल में उन्होंने कटाई कराई। जिसमें 0.004 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पैदावार 20 किलो 200 ग्राम निकला। इस दौरान तहसीलदार कृष्णकांत मिश्र, कानूनगो अश्विनी श्रीवास्तव, लेखपाल मानवेंद्र सिंह समेत अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.