संतकबीरनगर, दिसम्बर 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गेहूं की पहली सिचाई शुरू हो गई है। पूरे जिले में किसान तेजी से सिंचाई कार्य में जुटे हैं। लेकिन जिले की सारी नहरें सूखी पड़ी हैं। किसी भी नहर में पानी नहीं है। कई नहरों की अभी सफाई का कार्य चल रहा है। विभाग की इस लापरवाही से जिले के किसान निराश हैं और मजबूर होकर पंपिंग सेट से सिचाई कर रहे हैं। जिससे फसल की लागत भी बढ़ रही हैं। जिन क्षेत्रों में नहरें नहीं हैं वहां तो किसानों की मजबूरी है, लेकिन जहां पर नहरें बनी हैं उन्हें उम्मीद थी कि सिंचाई के लिए समय से नहर का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी लगातार विभागीय अधिकारियों पर दबाव भी बना रहे थे। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा रहा कि अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। नहरों के सफाई और मरम्मत का ही काम चल रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.