औरंगाबाद, जनवरी 4 -- जिले में गेहूं की बुवाई का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक निर्धारित लक्ष्य का पूरा प्रतिशत प्राप्त नहीं हो सका है और बुवाई जारी है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 98 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं बोना था, जिसमें अब तक 86240 हेक्टेयर भूमि में बुवाई हो पाई है, जो लक्ष्य का केवल 88 प्रतिशत है। इस वर्ष खरीफ मौसम के अंत में हुई लगातार बारिश और खेतों में अधिक नमी के कारण बुवाई में विलंब हुआ है। किसानों ने बताया कि समय पर बुवाई न हो पाने से उनकी चिंता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों और मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि देर से बुवाई होने पर उत्पादन में कमी आ सकती है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि एक दिसंबर के बाद बोए गए गेहूं में प्रतिदिन प्रति बीघा लगभग 10 किलो उपज कम हो सकती है। यदि बुवाई इसी प्रकार विलंबित रहे तो...