उन्नाव, फरवरी 23 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के पेसारी गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र अनमोल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका गांव के बाहर खेत है, जिसमे मौजूदा समय मे गेंहू की फसल खड़ी है। बीती रात गांव निवासी व्यक्ति ने खेत में पानी भर दिया, जिससे फसल खराब होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। आर्थिक नुकसान होगा। इस सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...