अमरोहा, फरवरी 16 -- हसनपुर के खादर क्षेत्र में गेहूं की अगेती फसल में बालियां आ गई है। फसल को लहलहाता देख किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं। वहीं, सरसों की फसल भी पकने लगी है। होली से पहले क्षेत्र में सरसों की कटाई व थ्रेसिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। किसानों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो इस बार सरसों की बंपर पैदावार होगी। बता दें कि जिले में 72 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की खेती की जा रही है। अभी तक मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल चल रहा है। जिसके चलते गेहूं की फसल अच्छी चल रही है। हसनपुर के खादर क्षेत्र में अगेती गेहूं की फसल में बालियां निकलने लगी है। अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। एक माह बाद गेहूं की फसल पक कर तैयार हो जाएगी। लेकिन बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। जिले में करीब बीस हजार हेक्टेयर क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.