सीतापुर, जनवरी 7 -- सिधौली, संवाददाता। झखरवां स्थित सरकारी तालाब पाटकर दबंगों ने गेहूं की फसल बो दी। शिकायत पर मंगलवार को प्रशासन ने 12 बीघा सरकारी जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोतवा दी। सोमवार को तहसील समाधान दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत की थी। सिधौली एसडीएम राखी वर्मा ने बताया कि तहसील समाधान दिवस में झखरवां स्थित सरकारी जमीन पर गेहूं की फसल बो लेने की शिकायत आई थी। शिकायत पर मंगलवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन पर की जा रही 12 बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोतवाकर कब्जा मुकत करवाई गई। सख्त चेतावनी दी गई कि सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सिधौली सीओ कपूर कुमार, नायब तहसीलदार, कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...